विजयपुर। जम्मू निवासी एक युवती ने विजयपुर थाने में तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार युवती ने थाने में दी शिकायत में बताया कि तीन युवक उसे बहला फुसलाकर विजयपुर के सुनसान जगह पर ले गए और उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद तीनों युवक फरार हो गए। पुलिस ने विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल में युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि युवती के बयान के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद