बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल मोड़ पर नेशनल हाईवे पर एएनटीएफ टीम ने एक ट्रक से 1.88 क्विंटल भुक्की पकड़ी है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक मुस्ताक निवासी सोपोर कश्मीर ट्रक नंबर जेके 02 एजी 8035 से पंजाब की ओर जा रहा था। एएनटीएफ की टीम और डॉग स्क्वायड ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया और मौके पर ट्रक की तलाशी ली। ट्रक से एक कुंटल 88 किलो भुक्की बरामद हुई। ट्रक चालक से पूछताछ में पता चला कि वह कश्मीर से भुक्की लेकर पंजाब की ओर जा रहा था। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद