फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर से नकदी व कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। गांव गुड़ा सलाथिया की उड मंडी में चोरों ने सूने घर में सेंध लगाई। चोर घर से 50 हजार रुपये और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार नरेश सिंह सलाथिया निवासी गुड़ा सलाथिया मंडी उड इलाज कराने के लिए जम्मू गए थे। जब घर पहुंचे तो देखा गेट का मुख्य ताला और अंदर के ताले टूटे थे। सामान बिखरा हुआ था। जब पूरी तहकीकात की तो पता चला घर में चोरी हो चुकी है। चोर आलमारी में रखे 50 हजार रुपये और एटीएम कार्ड आदि लेकर फरार हो गए। इस संबंध में उन्होंने विजयपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पुलिस ने जायजा लिया और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। बढ़ती चोरियों की वारदात को देखते हुए क्षेत्र के सरपंच मखनु सलाथिया आदि लोगों में काफी रोष है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें