फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर का युवक ठंडी खुई में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। ठंडी खुई में संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी अनुसार राज कुमार (20) पुत्र वेद प्रकाश निवासी अखनूर, दो दिन से घर से लापता था। परिजनों ने पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। वह कहीं नहीं मिला, लेकिन शुक्रवार सुबह जब ठंडी खुई क्षेत्र के लोगों ने शव को लटके देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को उतार कर कब्जे में ले लिया और उनके परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को साथ ले गये। बताया जा रहा है कि राजकुमार कुछ दिन से मानसिक परेशानी में चल रहा था। उसी के चलते यहां तक पहुंच गया, और उसने फंदा लगा लिया। विजयपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें