बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक होटल के बाहर से स्कूटी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दी शिकायत के अनुसार सुनील शर्मा पुत्र अशोक कुुमार निवासी वार्ड 13 बिश्नाह ने बताया कि अपनी स्कूटी (जेके02सीसी 5016) को एक होटल के बाहर पार्क किया था। जब वह कुछ समय बाद लौटा तो वह गायब थी। आसपास पूछताछ करने पर जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पूलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।