फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों के ताले तोड़ लाखों का सामान लेकर शातिर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। ब्लॉक के जतवाल बस अड्डे के नजदीक चोरों ने मंगलवार रात को दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूत्रों के अनुसार शातिरों ने स्थानीय दुकानदार दलीप सिंह की बेकरी की दुकान और नेकराम की किराने की दुकान पर मंगलवार रात को सेंधमारी कर करीब 15 लाख रुपये का समान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह जब संचालक अपनी दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान काफी सामान गायब था और कुछ बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। घगवाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगेे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें