फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन चोर गिरफ्तार, पौने दो लाख की तीन बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो वाहन चोर गिरफ्तार, पौने दो लाख की तीन बाइक बरामद
विज्ञापन

जम्मू। बख्शीनगर पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 1.70 लाख रुपये की चोरी की तीन बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि सरवाल के विकास नगर निवासी सुधीर गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी सुजुकी बाइक चोरी हो गई है। इसी प्रकार की शिकायत बाहु फोर्ट के मुकेश कुमार ने दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज करने के बाद विशेष जांच टीम गठित कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रियासी के थिल गांव निवासी राकेश सिंह तथा सुभाष नगर के सुशांत रैना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बाइक चुराने की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर सुजुकी मोटरसाइकिल, हीरो होंडा सप्लेंडर तथा रॉयल इनफील्ड बरामद की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें