जम्मू। शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को जुल्लाका मोहल्ले में एक सूने घर में चोरों ने सेंध लगाकर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर लिया। मकान मालिक राजीव का कहना है कि वह अपने भाई को ट्यूशन से लेने गए हुए थे। जब घर लौटे तो दरवाजे का ताल टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये के गहने और 50 हजार नकदी गायब थी। मकान मालिक ने घर के पास रह रहे एक नछेड़ी पर चोरी करने का शक जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच चल रही है।