फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पुलिस थाने के पास बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के बस स्टैंड पर पुलिस थाने के पास से एक बाइक चोरी हो गई। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाइक के मालिक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अभी आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। रंजीत कुुमार ने बताया कि उसकी बाइक (जेके02बीटी 0380) को उसका एक रिश्तेदार लेकर बस स्टैंड गया था। यहां से उसे कुछ सामान खरीदना था। सामान लेकर जब वापस लौटा तो बाइक वहां नहीं थी। इसके बाद उसने आसपास पता किया, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला। पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। रंजीत का कहना है कि सीसीटीवी में भी बाइक ले जाने वाला दिख रहा है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें