बाड़ी ब्राह्मणा। ध्यानसर क्षेत्र में शनिवार देर शाम को झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक घायल हो गया। वह पेश से चालक है। जानकारी के अनुसार सादिक हुसैन पुत्र जफर अली निवासी ध्यानसर एक हलवाई की दुकान पर सामान लेने गया था। वहां कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई है। देखते ही देखते युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में उसके सिर में चोट आ गई। मौके पर जुटी भीड़ ने उसे बाड़ी ब्राह्मणा के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद