बाड़ी ब्राह्मणा। स्थानीय थानांतर्गत एक युवती के फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार रेखा रानी पुत्री कृष्ण सिंह निवासी रियासी मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा के दस्साल क्षेत्र में रहती थी। वह यहां एक फैक्ट्री में काम करती थी। कई और भी युवतियां आसपास में रहती थीं। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को फंदे से उतारा और जीएमसी जम्मू भेज दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद
बाड़ी ब्राह्मणा। डोलिया क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जगदीश राज पुत्र नत्था राम निवासी डोलिया घर में संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत पड़ा था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर उसे जीएमसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद