सांबा। पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए तस्करी का एक प्रयास नाकाम कर दो पशुओं को मुक्त कराया है। पुलिस के अनुसार पशु तस्करी के अवैध परिवहन के संबंध में मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए राजपुरा पुलिस ने नाका लगाया था। इस बीच एक टाटा पिकअप न. जेके 08 एल 3427 को रोकने का संकेत दिया। चालक ने कोई जवाब नहीं दिया, और नाका बिंदु को पार किया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया, लेकिन इससे पहले कि पुलिस वाहन को रोकती, चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया व दो पशुओं को मुक्त करा दिया। संवाद