सांबा। जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर जिले में दूसरे प्रदेश से आकर रहने वाले लोगों को अपना नाम थानों में पंजीकृत कराने को कहा गया है। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में अपराध में काफी बढ़ोतरी हो रही है। वहीं नशीली वस्तुओं की बिक्री भी बढ़ गई है। ऐसे में जिले पुलिस को भी ऐसे लोगों की शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा है। आदेश में कहा गया है कि निजी कारखानों में काम करने वालों, कृषि क्षेत्र में किसानों के पास काम करने वालों, मार्ग के आस पास टेंट में रहने वालों व कस्बे में किराए पर रहने वाले लोग अपने अपने नाम थानों में पंजीकृत कराएं। यह उन लोगों के लिए अति जरूरी है। वहीं जिनके पास दूसरे प्रदेश से आए लोग रह रहे हैं, उन्हें स्वयं ही पुलिस को इस बारे में जानकारी देनी होगी। क्योंकि कई राष्ट्र विरोधी तत्व जिले में रह रहे हैं। उनकी शिनाख्त करना अति जरूरी है।