सांबा। पुलिस ने रविवार शाम को एक नाके के दौरान एक वाहन से एक किलो 180 ग्राम सोने पकड़ा है। जो बिना टैक्स के ले जाया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार हाईवे पर वाहन जांच के लिए नाका लगाया था। इस दौरान एक वाहन न. पीबी 08 सी 7997 को रोककर जांच की, तो उसमें सोने की एक किलो ग्राम 180 ग्राम खेप बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस ने शगुन पुत्र अश्वनी कुमार निवासी लुधियाना को हिरासत में ले लिया। पुलिस अनुसार उक्त व्यक्ति बिना टैक्स दिए सोना किसी को पहुंचाने जा रहा था। पुलिस ने आबकारी विभाग को सूचित किया, जिस पर विभाग ने मौके पर 3 लाख 33 हजार 700 रुपये जुर्माना किया गया।