सांबा। कस्बे के गोला बारूद भंडार में तैनात सेना का जवान रविवार शाम से लापता हो गया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार नेक रामु कुमार न. 6945529 एन यूनिट-22 गोला बारूद 22 एमनीशन कैंप सांबा से रविवार रात से लापता हो गया। जवान गांव-बलुरा, डाकघर-सोनागोपालपुर, जिला-पटना बिहार का निवासी है। रक्षा सूत्रों के अनुसार जवान अपना मोबाइल यूनिट में छोड़ गया है। इस संबंध में अभी तक सांबा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं कराया गया है। संवाद