फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि खाली करने को कहने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के खनवाल निवासी सुशील रंधावा की एक समुदाय के लोगों ने इस बात को लेकर पिटाई कर दी, क्योंकि उसने अपनी जमीन खाली करने को कहा। जानकारी के अनुसार खनवाल निवासी सुशील रंधावा पुत्र लाल चंद रंधावा की भूमि पर एक समुदाय का डेरा है। सुशील ने उन्हें भूमि खाली करने को कहा। इस पर उनकी बहस हो गई। बहस मारपीट पर उतर गई। आरोप है कि इसी बीच समुदाय के दो व्यक्तियों मंटू गुर्जर और मीसा गुर्जर निबासी हरिया चक, कठुआ, जो इस समय तटलगढ़ रेहियां, सांबा के पास रह रहे हैं, ने सुशील के साथ मारपीट की व उसे घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें