फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी का प्रयास नाकाम, पांच मवेशी मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। पशु तस्करी के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में पांच मवेशियों को मुक्त करा कर तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। पुलिस के अनुसार पशु तस्करी परिवहन के संबंध में सूचना पर कार्रवाई करते हुए घगवाल पुलिस ने जतवाल-बंसी मोड़ पर नाका लगाया। चेकिंग करते समय एक महिंद्रा वाहन को रुकने का इशारा किया। वह कठुआ की तरफ से आ रहा था। पुलिस पार्टी के पीछा किए जाने पर चालक ने वाहन रोकने के बजाय गति तेज कर दी और नाका से कुछ दूरी पर उसे छोड़ दिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। वाहन की जांच में पांच मवेशी लदे पाए गए। सभी को मुक्त कर दिया गया। पुलिस ने मामला दायर कर वाहन जब्त कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें