बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने तेजधार हथियार के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त की है। बाइक तेली बस्ती में एक स्थान पर खड़ी थी और उसमें हथियार छिपाया गया था। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल नंबर जेके 21 ए 9492 सोमवार दोपहर को तेली बस्ती क्षेत्र में खड़ी थी। काफी देर खड़ी रहने पर स्थानीय लोगों ने देखा कि उसमें एक तेजधार हथियार टोका भी छिपाया गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे मोटरसाइकिल जब्त कर ली और थाने पहुंचा दिया। पुलिस अब तलाश करने में जुटी है कि वह मोटरसाइकिल किसकी है और किस वजह से उसमें हथियार रखा गया था। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद