सांबा। जिला भू विज्ञान व खनन विभाग के कार्यालय में मंगलवार को एसीबी ने छापा मारा। इस दौरान जरूरी दस्तावेज जब्त किए। जानकारी के अनुसार खनन विभाग के खिलाफ काफी शिकायतें होने पर मंगलवार को एसीबी की टीम डीएसपी सन्नी गुप्ता के नेतृत्व में जिला खनन विभाग के कार्यालय में पहुंची और दस्तावेजों की जांच की। साथ ही फोटोग्राफी की गई। वहीं कुछ फाइलें जांच के लिए वह साथ ले गए। सनद रहे कि खनन विभाग के लोग काफी दिनों से परेशान थे। वह विभाग के खिलाफ कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसी को देखते हुए एसीबी की टीम ने दबिश दी है।