सांबा। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय नंदनी में पीएफ विभाग में छापा मार कर जरूरी दस्तावेज जब्त किए। सूत्रों के अनुसार पीएफ विभाग में धांधलियों को लेकर काफी शिकायतें मिल रही थीं। इस पर शुक्रवार को अपराध शाखा की टीम डीएसपी अशोक सिंह जसरोटिया के नेतृत्व में पीएफ विभाग कार्यालय पहुंची। वहां पर विभाग के कंप्यूटर, सीपीयू व अन्य फाइलों की जांच की। बांद में कुछ रिकार्ड वह अपने साथ भी ले गए। संवाद