सांबा। शराब के अवैध धंधे के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10 लीटर देसी शराब और 750 मिलीलीटर की 02 बोतल शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर सदोत्रा के नेतृत्व में बीडीओ कार्यालय के पास नाका लगा कर वाहन चेकिंग करते हुए विजयपुर की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार की जांच की। इस दौरान उक्त कार से शराब बरामद हुई। आरोपी व्यक्ति की पहचान सुरजीत सिंह निवासी सुंब, सांबा के रूप में हुई है। संवाद