फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े दिया चोरी वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। चोरों के कितने हौसले बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं। ऐसा ही कुछ रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव करालिया में हुआ। बोध राज बीकरम सिंह पुत्र अमि चंद के घर दोपहर 12 बजे चोरी की वारदात का अंजाम दिया गया। बोध राज ने बताया कि किसी रिश्तेदार के यहां वह गए थे। जैसे ही घर आए तो देखा सारा समान बिखरा पड़ा है। बोध राज ने बताया कि घर से 22000 रुपये और बिकरम सिंह के घर से 18000 रुपये, छह तोला सोना लेकर चोर फरार हो गए। पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें