बॉडी ब्राह्मण। काला गेट क्षेत्र में मंगलवार को चोरी का मामला सामने आया है। समरदीप कौर पत्नी कृष्ण सिंह निवासी पौनी रियासी मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा के काला गेट क्षेत्र में रह रही हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरों ने उनके घर में सेंधमारी की है, जिसमें 8 तोले सोना और नकदी चोरी हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पूरा परिवार घर से बाहर गया था। जैसे ही वह घर पहुंचे तो देखा कि घर में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो आलमारी के लॉकर का ताला टूटा पड़ा था, जिसमें सोना और नकदी गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद