फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोटा कैंप में दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के बरोटा कैंप में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। स्थानीय महिलाओं ने रास्ते में कब्जे करने के कार्य को रुकवा दिया। बाद में डीडीसी सदस्य सर्वजीत सिंह ने मामले को सुलझाया। महिलाओं के अनुसार उनकी गली बरोटा कैंप से केसो की ओर जाती है। यह पुराना रास्ता है। कुछ लोगों ने उक्त जमीन पर मकान बनाना शुरू कराया तो उन्होंने रास्ते पर भी कब्जा करना शुरू कर दिया। लोगों ने उन्हें समझाया कि उनका पुराना रास्ता है। इस पर कब्जा न करें, लेकिन उन्होंने मार्ग पर निर्माण शुरू करा दिया। इस पर गुस्साई करीब 50 महिलाओं ने चल रहे काम को बंद करा दिया। बाद में इसकी जानकारी डीडीसी सदस्य सर्वजीत सिंह को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें