फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन तस्करी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा हुआ है और जम्मू कश्मीर में इसकी भी तस्करी हो रही है। जिला पुलिस ने रविवार को पॉलीथिन को छिपा कर ले जा रहे एक वाहन को सीज कर 16 क्विंटल पॉलीथिन जब्त की और दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घगवाल पुलिस ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाया था। पंजाब की ओर से आ रहे एक महिंद्रा वाहन नंबर पीबी13 बीएल 7073 को रोक कर जांच की तो वाहन में आलू बिखेर रखे थे और उसके नीचे पॉलीथिन के बैग छिपा रखे थे। पुलिस ने मामला दायर कर बलजिंद्र सिंह और जसविंद्र सिंह निवासी काकारवाल जिला संगरूर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें