फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन करते पांच वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ मुहिम जारी रखते हुए एक डंपर और 04 ट्रैक्टर ट्रालियों सहित पांच वाहन जब्त किए गए। इनका निर्माण सामग्री के अवैध खनन और परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार बसंतर नदी में खनन की जानकारी पर पुलिस ने नड क्षेत्र पर पहुंच कर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों नॅ. जेके 21 बी -2923 और जेके 21 सी -5018 जो क्षेत्र से गैरकानूनी खनन, निर्माण सामग्री के परिवहन में लगे हुए थे, को जब्त किया। इसी तरह पुलिस टीम ने एक डंपर न. जेके 21 जी -4517 सुंब चौक सांबा में रेत ले जाते हुए जब्त किया। इसी तरह पुलिस टीम ने दडुई नाला दबोह में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जेके 21 एफ- 3579 और अन्य बिना न. को जब्त किया। जो रेत ले जा रहे थे। उपर्युक्त मामलों में सभी 5 वाहनों को मौके जब्त कर खनन विभाग को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें