फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तस्करी से मुक्त कराए 11 मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए एक और प्रयास को विफल किया है। इस बार पुलिस ने 11 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रंख अंब टाली पुलिस नाके पर दो वाहनों को जांच के लिए रुकने को कहा गया। चालक वाहन को लेकर भागने लगा तो पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। फिर चालक चक मंगा के पास वाहन छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिंद्रा न. जेके82 सीसी 4016 से छह मवेशी और जेके02 बीएच 7542 से पांच मवेशी मुक्त कराए। पुलिस ने मामला दायर कर दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें