घगवाल (सांबा)। एसएसपी राजेश शर्मा के निर्देश पर पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजपुरा क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी पर नाका लगाकर पांच पशुओं को तस्करों से मुक्त कराया गया। हालांकि वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। जानकारी अनुसार पुलिस पार्टी ने बार्डर मार्ग राजपुरा में नाका लगाया। चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा जेके 20 ए- 1451 जो हीरानगर से सांबा की ओर आ रहा था। जब वाहन को रोकने का संकेत दिया तो चालक ने वाहन को रोकने के बजाय गति तेज कर दी, जिसे मावा में लगे पुलिस नाके के पास वाहन को पकड़ लिया, चालक वाहन छोड़ कर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद