घगवाल (सांबा)। पुलिस पशु तस्करी के खिलाफ मुहिम जारी रखे हुए हैं। पुलिस के अनुसार घगवाल पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बार्डर मार्ग राजपुरा में नाक लगाया था। इस दौरान एक महिंद्रा वाहन न. जेके 08 एफ 4171 को रुकने को कहा। चालक ने वाहन को भगा लिया। कुछ दूरी पर जाकर वाहन छोड़ चालक फरार हो गया। पुलिस जवानों ने पीछा कर वाहन को कब्जे में ले लिया जांच के दौरान वाहन में तीन मवेशी लदे पाए गए। जो घाटी की तरफ ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया व मवेशी मुक्त कर दिए। संवाद