घगवाल (सांबा) पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ मुहिम जारी रखते हए सोमवार को पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर 10 मवेशी मुक्त कराए हैं। पुलिस के अनुसार कि घगवाल पुलिस की एक टीम ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाया था। इस दौरान एक ट्रक न. जेके 02 एपी 5281 को रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन भगा लिया। कुछ दूरी पर छोड़ कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को कब्जे ले लिया। जांच में ट्रक में 10 मवेशी लदे पाए गए। पुलिस ने सभी को मुक्त कर दिया व मामला दायर कर लिया। संवाद