फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 40 मवेशी मुक्त कराए, तीन तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पशु तस्करों के खिलाफ मुहिम जारी रखते हुए घगवाल पुलिस ने विभिन्न प्रयास में 40 मवेशी मुक्त कराए। इस दौरान तीन तस्कर भी दबोचे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पशु तस्करी के संबंध में घगवाल पुलिस ने टपियाल हाईवे पर वाहन जांच के लिए नाके में एक महिंद्रा वाहन जेके 02 एआर- 4132 को रोका। जो कठुआ की तरफ से आ रहा था। जांच के दौरान 04 मवेशी लदे पाए गए। चालक अजय कुमार निवासी आरएस-पुरा, जम्मू को हिरासत में ले लिया। एक अन्य घटना में घगवाल पुलिस ने हाईवे पर 20 और मवेशियों को मुक्त कराया। जो ट्रक न. जेके 14 एफ-5575 में लदे पाए गए। चालक सतवंत सिंह निवासी आरएस-पुरा जम्मू को हिरासत में ले लिया। सांबा पुलिस की एक पार्टी ने हाईवे के मुख्य चौक में 16 मवेशियों को मुक्त कराया। जिन्हें जेक े02 एआर- 1385 में ले जाया जा रहा था। चालक नरेंद्र सिंह निवासी पुराण शैल, तहसील और जिला गुरदासपुर के खिलाफ मामला दायर कर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें