फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी का प्रयास नाकाम, 21 मवेशी कराए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए घगवाल में एक प्रयास को नाकाम करते हुए 21 मवेशियों को मुक्त कराया है। एसएसपी के अनुसार घगवाल पुलिस ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाया था। इस बीच एक ट्रक न. जेके 02 सीसी- 7043 को रुकने का इशारा किया। वह कठुआ की तरफ से आ रहा था। चालक वाहन को रोकने के बजाय गति तेज कर दी और नाका से कुछ दूर जाकर छोड़ दिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। वाहन की जांच के दौरान 21 मवेशी लदे पाए गए। सभी को मुक्त कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें