सांबा। पशु तस्करी के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने थाना घगवाल क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में तीन तस्करी के प्रयास नाकाम कर 15 मवेशियों को मुक्त कराया। पुलिस के अनुसार घगवाल की एक पुलिस पार्टी ने टपियाल हाईवे पर रूटीन नाका लगा कर एक महिंद्र वाहन को को रुकने का इशारा किया। वह कठुआ की तरफ से आ रहा था। चालक वाहन को रोकने के बजाय गति तेज कर दी और नाका से कुछ मीटर की दूरी पर उसे छोड़ दिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। जांच में 5 मवेशी वाहन के अंदर लदे पाए गए। सभी को मुक्त कर दिया गया। इसी तरह के एक अन्य मामले में पीएस घगवाल की पुलिस पार्टी ने टपियाल हाईवे पर नाके के दौरान एक महिंद्रा वाहन में जेके 02 एटी-8877 से तीन मवेशी मुक्त कराए। बाद में कुछ घंटों के दौरान 5 और मवेशियों को भी टपियाल जो एक टाटा मोबाइल से आ रहे थे। पुलिस ने मामले दायर कर तीनों वाहन जब्त कर लिए हैं।