सांबा। जिला खनिज अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर छह वाहनों को जब्त किया। इनका उपयोग लघु खनिजों के अवैध परिवहन के लिए किया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने डंपर न. जेके 02 बीबी- 4787, जेके 21 बी- 9477, जेके 21 बी -6271 व तीन ट्रैक्टर ट्रॉली बिना रजिस्ट्रेशन न. जब्त किए गए। सभी वाहनों को संबंधित थानों में भेज दिया गया। संवाद