फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दो डंपर किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए सांबा पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस चौकी रख अंब टाली के अधिकार क्षेत्र में 2 डंपर जब्त किए। पुलिस के अनुसार एसएसपी राजेश शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने अपने अभियान को तेज कर दिया। पुलिस के अनुसार रख अंब टाली पुलिस चौकी प्रभारी आशीष शर्मा की अगुवाई में पुलिस की एक टीम ने नाके पर दो डंपरों को रोका और जांच करते हुए पाया कि डंपर 02 डंपर पंजीकरण न. जेके 21 ई 8590 और जेके 14 बी 8861 जो बिना अनुमति के रेत ले जा रहे थे, जिन्हें जब्त किया गया हैं। दोनो वाहनों को भूविज्ञान और खनन विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें