सांबा। पुलिस ने सांबा-मनसर मार्ग पर नाके पर एक ट्रैक्टर में से साढे़ सात किलो भुक्की बरामद की है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मानसर चौकी की पुलिस ने बिंदू पैढ़ा, मानसर के पास वाहन चेकिंग करते हुए बिना न. के ट्रैक्टर को रोका। जो उधमपुर-मानसर रोड से सांबा की ओर जा रहा था। जांच के दौरान ट्रॉली से 7.50 किलो भुक्की बरामद हुई। आरोपी की पहचान जगसीर सिंह निवासी सेजरा-बरनाला पंजाब के रूप में हुई। इस संबंध में सांबा थाने में मामला दायर कर लिया गया है। संवाद