फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घगवाल पुलिस ने 14 मवेशी मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने लगातार दूसरे दिन घगवाल थाना क्षेत्र में 14 मवेशियों को मुक्त करा तस्करी के एक और प्रयास को नाकाम कर दिया। एसएसपी के अनुसार घगवाल की एक पुलिस टीम ने हाईवे टपियाल में वाहन चेकिंग के लिए नाका लगाया था। एक ट्रक नंबर जेके 02 एएस-7981 को रोका गया जो कठुआ की तरफ से आ रहा था, और कश्मीर की ओर जा रहा था। उक्त वाहन की चेकिंग के दौरान 14 मवेशी लदे पाए गए। आरोपी व्यक्ति चालक वसीम अली निवासी टीकरी मंड, तहसील और जिला उधमपुर को गिरफ्तार कर लिया। सभी मवेशियों को गोशाला में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें