फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो नशा तस्कर दबोचे,13 किलो भुक्की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने नशा तस्करों और इसके बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद उनके कब्जे से 13 किलोग्राम भुक्की बरामद की। पुलिस के अनुसार घगवाल पुलिस ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाया था। इस दौरान एक ट्रक न. एचआर 47बी- 4755 जो जम्मू से कठुआ की ओर जा रहा था। उसकी जांच के दौरान उक्त ट्रक के केबिन से 13 किलो भुक्की बरामद की गई। आरोपी व्यक्तियों की पहचान चालक हरविंदर सिंह निबासी अजीत सिंह नगर, मोगा, पंजाब और उनके सहयोगी जसप्रीत सिंह निवासी कोनी गिदरवाहा, मुक्तसर, पंजाब के रूप में हुई। इस संबंध में, पी / एस घगवाल पर एफआईआर नंबर 87/2020 यू / एस 8/15 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया और आगे की जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें