सांबा। पुलिस ने घगवाल क्षेत्र में पशु तस्करी के एक प्रयास को विफल कर 16 मवेशियों को मुक्त कराया है। जानकारी के अनुसार कि रविवार को घगवाल हाईवे के टपियाल में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रुकने का संकेत दिया। ट्रक पंजाब से श्रीनगर की ओर जा रहा था। पूछताछ पर ड्राइवर ने जरूरी सामान के बिल दिखाए, लेकिन जब ट्रक की जांच करने के लिए कहा गया, तो चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने पीछा किया, चालक ने नाका बिंदु से कुछ मीटर की दूरी पर ट्रक छोड़ कर भागने में सफल रहा। वाहन की जांच के दौरान अंदर 16 मवेशी लदे पाए गए। जिन्हें मुक्त कर दिया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। इस संबंध में एफआईआर नंबर 50/2020 यू / एस 188 आईपीसी, 11 पीसीए अधिनियम के तहत केस पंजीकृत है।