सांबा। पुलिस ने बसंतर दरिया से चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर 33 मवेशियों को मुक्त कराया है। जानकारी के अनुसार सुपवाल पुलिस चौकी को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर बसंतर के रास्ते मवेशियों को कश्मीर की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पीपी सुपवाल की एक पुलिस पार्टी ने बसंतर नदी के तल पर नाका लगाया और चार तस्करों को गिरफ्तार किया। जो घाटी की ओर पैदल चलकर 33 पशुओं को लेकर जा रहे थे। आरोपियों की पहचान इमाम हुसैन, तेग अली, राशिद अली, हुसैन निवासी रख बरोटियां, विजयपुर के रूप में हुई। सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद