फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के साथ दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। घगवाल पुलिस ने खोखे पर अवैध रूप से शराब पिलाने के आरोप में खोखा मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी के अनुसार पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि घगवाल के अंतर्गत आने वाले जतवाल हाईवे के किनारे एक खोखा मालिक अवैध तरीके से शराब की बिक्री कर रहा है। थाना प्रभारी सुधीर सदोत्रा की देखरेख में पुलिस ने खोखे पर छापा मारा और काफी मात्रा में शराब बरामद की। खोखा मालिक की पहचान मल्हार चंद शर्मा निवासी जतवाल के रूप में हुई। उसके खिलाफ एफआईआर नंबर 22/2020 यू / एस 50/48 (एफ) पी / के तहत मामला दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें