फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने चाचा पर तेजधार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के नानकेचक क्षेत्र में सोमवार की रात घरेलू विवाद के चलते भतीजे ने चाचे पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान अमरनाथ (62) पुत्र भगत राम निवासी नानकेचक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमरनाथ का भतीजा अनिल कुमार उनके घर आ गया और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगा, लेकिन अमरनाथ ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। जब भतीजे अनिल ने बार-बार दरवाजा खोलने के लिए कहा तो अमरनाथ ने दरवाजा खोला। जैसे ही अमरनाथ ने दरवाजा खोला और मुंह बाहर निकाला तो भतीजे ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। अमरनाथ गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। परिजनों ने खून से लथपथ अमरनाथ को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने फौरी उपचार देकर उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं सपवाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 307-458 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें