सांबा। जिला पुलिस अपराध कम करने के लिए अभियान छेडे़ हुए है। इसी कड़ी में सिडको पुलिस चौकी के अंतर्गत पुलिस ने एक पुख्ता सूचना पर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों रंगेहाथ दबोच लिया। इस दौरान उनसे 6955 रुपये की नकदी भी बरामद हुई। सिडको पुलिस चौकी प्रभारी मीनू शर्मा के अनुसार पुलिस सिडको के प्रथम फेज पर छापा मार कर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान संजय मसीह निवासी मंडीवाला (अखनूर), काका निवासी पलथ (सांबा) व विजय कुमार मधेरा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।