बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राहमणा पुलिस ने एक तस्कर को छह ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान हैप्पी सिंह चाढ़क निवासी सरोर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि सरोर इलाके में एक तस्कर मादक पदार्थ सहित घूम रहा है। इस पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद की गई।