सांबा। जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उन्होंने चोरी करने वाले का एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी शक्ति पाठक ने बताया कि काफी दिन से शिकायतें मिल रही थीं कि शटरिंग की प्लेट्स, गार्डर सहित लोहे का सामान बड़ी मात्रा में चोरी हो रहा है। कभी सांबा, विजयपुर और बाड़ी ब्राह्मणा से इस संबंध में शिकायतें मिल रही थीं। इस कारण पुलिस की कड़ी नजर थी। उन्होंने कहा कि जांच जारी है। यह गिरोह बाहरी राज्यों का रहने वाला है, जो सांबा में सक्रिय है। वह सारा सामान एक कबाड़ी को बेचते थे और लोहे का सारा सामान एक फैक्ट्री में जाता था, जहां दोबारा सामान को तैयार कर बाजार भेजा जाता था। मामला दर्ज कर अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है।