फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़ उड़ाई एक लाख की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती मगोवाली गांव में वीरवार को शातिरों ने घर के ताले तोड़ कर अलमारी में रखी एक लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव मगोवाली में शातिरों ने कीमती लाल पुत्र मुंशीराम के घर पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के सदस्य उस समय खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे। शातिर घर से एक लाख रुपये की राशि उड़ा कर ले गए हैं। घर के सदस्य जब खेतों से वापस आए तो पाया कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। बेडरूम, स्टोर रूम में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। वहीं, अंदर जा कर देखा तो अलमारी को तोड़ कर चोर एक लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए थे। इसके बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें