फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मी से पैसे छीन कर भाग रहे बाइक सवार दो युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह थाना के अंतर्गत पल्ली मोड़ में पेट्रोल पंप कर्मी से पैसे छीन कर भाग रहे बाइक सवार दो झपटमारों को लोगों ने दबोच लिया है। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों की पहचान रमेश कुमार निवासी कोटली अर्जुन सिंह (आरएस पुरा) और विनय कुमार निवासी मडोले (अरनिया) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार रात नौ बजे बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और बाइक में पेट्रोल डलवाया। इसके बाद दोनों युवकों ने कर्मी के हाथ से पैसे छीन कर फरार हो गए। कर्मियों के चिल्लाने के बाद मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार लोगों ने उन्हें दबोच लिया और बिश्नाह पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें