फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनिया पुलिस की बर्बरता से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कुल पंचायत के सरपंच सुभाष सैनी व सेवानिवृत्त सूबेदार र्स्वण सिंह सहित अन्य युवकों से मारपीट करने पर गुस्साए लोगों ने पुलिस की इस बर्बरता पूर्ण कार्रवाई पर रोष जताया। स्थानीय लोगों का कहना कि पुलिस ने जिस प्रकार जनप्रतिनिधियों के साथ मारपीट की बह ठीक नहीं। पुलिस का काम लोगों से बेहतर तालमेल बनाकर लोगों की सेवा करना है। जिस प्रकार कूल कला के सरपंच व सेना के सूबेदार सहित अन्य लोगों को पुलिस ने यातनाएं दी। उससे लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

त्रेवा की सरपंच बलवीर कौर का कहना है कि काफी दिनों से अरनिया पुलिस थानेदार का रवैया ठीक नहीं था । इस संबंध में एसडीपीओ को भी जानकारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि गत दिनों त्रेवा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई दीपांशु दत्त ने किसानों द्वारा धान की कटाई कर रात के समय में आते हुए जब रोका और उसे पुलिस चौकी ले जाने के लिए कहा। उनके परिजनों ने संपर्क किया तो वहां पहुंची थीं। उस समय अरनिया पुलिस थाना प्रभारी को अवगत कराया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में एसडीएम को भी अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पकड़ नहीं होने पर अरनिया पुलिस थाना प्रभारी बेखौफ होकर लोगों पर जुल्म कर रहा था। जो एक दिन फूटना ही था। सरपंच सुभाष सैनी ने बताया कि विपिन कुमार को पुलिस ने पकड़ कर पीटा है । इसी बात को लेकर थाना गया था, और उसने गाली गलौज करने के साथ पीटना आरंभ कर दिया । सरपंच सुभाष सैनी ने कहा कि पुलिस थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक मामला दर्ज किया है या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें