मीरां साहिब। पुलिस ने फरार कुख्यात ड्रग तस्कर की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करते हुए गांव में मुनादी करने के साथ उसके घर के गेट पर इश्तहार लगाया। मीरां साहिब पुलिस ने ड्रग तस्कर परमजीत सिंह उर्फ सनी निवासी वार्ड नंबर-4 सिंबल कैंप पर कई प्राथमिकी में वांछित होने पर गैर जमानती वांरट निकाले जानेपर अभियुक्त स्वयं को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं होने पर एक माह के भीतर उसकी संपत्ति कुर्क करने का नोटिस लगाया। मीरां साहिब थाना प्रभारी सुल्तान मिर्जा ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर परमजीत सिंह के घर के बाहर गेट पर इश्तहार लगाने के साथ 22 मार्च तक का समय दिया गया है। इस दौरान अगर वह नहीं मिला तो उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। संवाद