मीरां साहिब। कस्बे के एक गांव से 22 वर्षीय युवती का अपहरण करने का मामला मीरां साहिब थाने कराया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवती घर से सब्जी लेने गई थी। वह वापस नहीं आई। परिजनों ने युवती को गांव व मीरां साहिब कस्बे के आसपास तलाश किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मीरां साहिब पुलिस को जांच में पता चला है कि एक युवक ने युवती का कार में अपहरण किया है। उसकी पहचान बिश्नाह निवासी अंकुर प्रत्याक्षी के रूप में हुई। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ करने के साथ उसकी तलाश कर रही है। संवाद